पाटलिपुत्र से BJP सांसद रामकृपाल यादव कोरोना Positive, पत्नी भी संक्रमित

7/18/2020 1:16:47 PM

पटनाः बिहार के सियासी गलियारों में कोरोना का संक्रमण बेहद तेजी से फैल रहा है। कई बड़े नेता और अधिकारी इस महामारी का शिकार हो चुके हैं। वहीं अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र सीट से भाजपा सांसद रामकृपाल यादव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव की पत्नी किरण देवी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वहीं उनकी दोनों बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल सांसद और उनकी पत्नी दोनों होम क्वारंटाइन हैं। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सांसद रामकृपाल से मिलने वालों की पहचान की जा रही है।

बता दें कि पिछले दिनों भाजपा कार्यालय के नेता समेत 75 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल और उनकी पत्नी भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Edited By

Ramanjot