VIDEO: ‘राजनीति से बाहर हो जाएंगे नीतीश कुमार... ’, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का सीएम नीतीश पर हमला

12/2/2023 4:41:18 PM

भागलपुर: भागलपुर में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे गोड्डा सांसद ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा। बीजेपी सांसद ने कहा कि, 2024 के बाद सिर्फ बिहार ही नहीं देश की राजनीति से नीतीश कुमार बाहर हो जाएंगे। भाजपा से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि 2024 के बाद एक नए बिहार का निर्माण होगा गोड्डा सांसद ने कहा 2024 उनका अंतिम साल है, इसलिए वह जो कर रहे हैं करने दीजिए, क्यों कि इसके बाद एक नया बिहार होगा, नया सवेरा होगा। देश की राजनीति से नीतीश कुमार बाहर हो जाएंगे। 

Content Writer

Ramanjot