बिहार में भाजपा विधायक की कार पेड़ से टकराई, गंभीर रूप से घायल हुईं निक्की हेम्ब्रम

1/5/2021 11:08:02 AM

मुंगेरः बिहार में कटोरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक निक्की हेम्ब्रम की कार मुंगेर जिले में एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक (एसी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि दुर्घटना रविवार रात बरियारपुर के निकट हुई, जब भाजपा विधायक के कार चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया। ढिल्लों ने कहा कि विधायक और उनके कार चालक को इस दुर्घटना में चोटें आई हैं। दोनों की जान खतरे से बाहर है।

एसपी ने कहा कि बांका से पटना जा रहीं भाजपा विधायक का पहले भागलपुर के निजी अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में पटना के एक अस्पताल में भेज दिया गया। सूत्रों ने कहा कि विधायक के हाथ और पैर में चोट आई है। वाहन चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static