बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच BJP MLA ज्ञानू बोले- NDA सरकार पूरा करेगी अपना कार्यकाल

8/8/2022 3:35:09 PM

पटनाः बिहार में भाजपा और जदयू में जारी खींचतान के बीच बाढ़ से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि NDA सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा की एनडीए आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हर दल अपनी सांसदों और विधायकों की बैठक बुला रहा है पर बिहार में एनडीए की सरकार पूरे 5 साल काम करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से कई बिंदु पर बात हुई है। सरकार में कहीं कोई दिकत नहीं है।

वहीं विधायक ज्ञानू ने बाढ़ के डाक बंगला जनता दरबार में कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बाढ़ विधानसभा में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लहराता हुआ नजर आएगा।

Content Writer

Ramanjot