VIDEO: ''RJD ने पहले भी तेज प्रताप यादव को अपने परिवार से अलग किया था..अब रोहिणी आचार्य'', बोले भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन
Sunday, Nov 16, 2025-03:55 PM (IST)
Shahnawaz Hussain: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर कहा, RJD ने पहले भी तेज प्रताप यादव को अपने परिवार से अलग किया था। अब रोहिणी आचार्य ने कहा कि उन्हें पार्टी से अलग कर दिया गया है। यह उनका पारिवारिक मामला है लेकिन यह काफी दुखद है। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर कहा, "दिग्विजय सिंह चुनाव के समय एक बार भी बिहार नहीं आए और अब वे बड़ी-बड़ी बात कर रहे हैं। कांग्रेस अपनी गलती स्वीकार करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस एक डूबती हुई नांव है। महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए... कांग्रेस के 6 उम्मीदवार बिहार में इसलिए जीते हैं कि उनकी अपनी शख्सियत थी। कांग्रेस का चिंह लेते ही कांग्रेसियों को नुकसान होने लगता है।

