मांझी की जुबान काटने पर 11 लाख देने का ऐलान करने वाले BJP नेता पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बाहर

12/22/2021 12:00:33 PM

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की जुबान काटने पर 11 लाख का इनाम देने वाले भाजपा नेता गजेंद्र झा पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वहीं मधुबनी जिलाध्यक्ष शंकर झा ने गजेंद्र झा से 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण की भी मांग की है।

दरअसल, भाजपा नेता ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अगर हिंदुस्तान में ब्राह्मण का कोई भी बेटा जीतन राम मांझी की जीभ काटकर मेरे सामने लाता है तो मैं उसे 11 लाख रुपए का इनाम दूंगा।” उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी की हैसियत 11 टके की भी नहीं है। वहीं भाजपा नेता के विवादित बयान पर मांझी की पार्टी ने पलटवार किया है।

हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि “लगातार जीतन राम मांझी के खिलाफ भाजपा के नेताओं के द्वारा अभद्र टिप्पणी की जा रही है। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के गजेंद्र झा ने सीधे तौर पर कहा है कि मांझी जी की जबान काट लेंगे। किसकी मां ने दूध पिलाया है जो जीतन राम मांझी जी की जबान काट लेगा। क्या ये दलितों को अपमानित करने की बातचीत नहीं है।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static