BJP ने सुनील ओझा को बिहार में दी सह प्रभारी की जिम्मेदारी, अब तक संभालते थे यूपी की कमान

3/29/2023 4:33:55 PM

नई दिल्ली/पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा के दायित्व में बदलाव करके उन्हें बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। 



ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से हो गई है लागू 
पार्टी ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने  सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पार्टी में बिहार के प्रभारी महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे हैं। 



बता दें कि हाल ही में पार्टी ने बिहार में सांसद संजय जायसवाल की जगह विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं अब सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

Content Editor

Swati Sharma