BJP ने टुन्ना पांडेय को पार्टी से किया निष्कासित, नीतीश कुमार के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

6/4/2021 3:26:10 PM

पटनाः बिहार में भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।

भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के एमएलसी टुन्ना पांडे को पार्टी लाइनों के खिलाफ उनके हालिया बयानों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दरअसल, टुन्ना जी पांडेय की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ टिप्पणी को प्रदेश में जदयू के साथ सत्ता में शामिल भाजपा ने इसे गठबंधन धर्म एवं दल के मर्यादा के विरूद्ध बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने एमएलसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बता दें कि पांडेय ने कहा था कि नीतीश कुमार एक बार दूसरी नंबर की पार्टी और उसके बाद तीसरी नंबर की पार्टी होने के बाद मुख्यमंत्री बने, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वे परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं, ये बात सच है।

Content Writer

Nitika