गयाः नरेन्द्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर BJP ने बांटे मास्क एवं सैनिटाइजर

5/31/2021 1:18:17 PM

गयाः केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को महादलित टोले में मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया। 

गया शहर के शाहमीर तक्या महादलित टोला में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात' कार्यक्रम के बाद महादलित परिवार में कोरोना से बचाव के लिए विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर एवं साबुन का वितरण किया गया। वहीं, नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यकाल के लेखा-जोखा को बताया गया।

इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक प्रसाद भारती ने मोहल्ले वासियों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कई बातें बताई। साथ ही सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन को भी अनुपालन करने की सलाह ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्टी द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को भी बताया। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी दलित टोले के लोगों को जानकारी दी गई।

मोर्चा ने बताया कि कोरोना से जंग जीतने को लेकर लोगों को मास्क पहनने एवं आपस में दो गज की दूरी बनाए रखने की बात कहीं गई है। हाथ ही साबुन और सैनिटाइजर का उपयोग करने की भी सलाह दी।इस मौके पर भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता, जि़ला मंत्री संतोष ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील रविदास, पिंटू रविदास सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static