डेढ़ दशक से गृह सचिव के पद पर जमे आमिर सुबहानी को हटाया जाए, BJP की नीतीश कुमार से मांग

12/28/2020 3:44:18 PM

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में जदयू से अधिक सीटें आई हैं। इसके बाद से भाजपा के द्वारा अपनी बात मनवाने के लिए नीतीश कुमार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी बीच अब भाजपा ने नीतीश कुमार की कमजोर नस को दबा दिया है। उन्होेंने डेढ़ दशक से जमे आमिर सुबहानी को गृह सचिव पद से हटाने की मांग कर दी है।

बिहार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भाजपा के एमएलसी संजय पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 15 साल से एक ही व्यक्ति गृह सचिव क्यों है, यह नीतीश कुमार को बताना चाहिए। आमिर सुबहानी बीते 15 साल से राज्य के गृह सचिव हैं। मुख्यमंत्री के पास अगर कोई इसका कारण या जवाब नहीं है तो फिर आमिर सुबहानी को हटाकर यह जिम्मेदारी किसी दूसरे पदाधिकारी को दी जानी चाहिए।

वहीं भाजपा एमएलसी ने कहा कि नीतीश कुमार को गृह विभाग का दायित्व छोड़ देना चाहिए।उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि गृह विभाग भाजपा के किसी मंत्री के पास जाएं। नीतीश कुमार चाहे तो यह जदयू के पास ही रहे और उन्हीं की पार्टी का कोई मंत्री इस विभाग को देखे लेकिन बदलाव को वक्त की जरूरत है।
 

Nitika