बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने किया 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

3/9/2022 6:12:00 PM

पटनाः बिहार विधान परिषद की स्थानीय निकाय कोटे से 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

भाजपा ने अपने कोटे के 13 में से एक वैशाली की सीट केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के नेतृत्व वाली घटक लोक जनशक्ति पार्टी (राष्ट्रीय) को दी है। वैशाली से लोजपा पारस गुट का प्रत्याशी चुनाव मैदान में होगा। बिहार भाजपा में सीट को लेकर पिछले दिनों हुई मंथन के बाद प्रत्याशियों के नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई थी। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के पर 12 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है।

पार्टी ने बेगूसराय से रजनीश कुमार ,रोहतास एवं कैमूर से संतोष कुमार सिंह, दरभंगा से सुनील चौधरी, पूर्वी चंपारण से बबलू गुप्ता, औरंगाबाद से दिलीप सिंह, समस्तीपुर से तरुण कुमार, किशनगंज से डा. दिलीप जायसवाल, कटिहार से अशोक अग्रवाल, सहरसा से नूतन सिंह, गोपालगंज से आदित्य नारायण पांडेय, सारण से सच्चिदानंद राय, सिवान से मनोज सिंह को उम्मीदवार बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static