बिहार चुनावः BJP ने की 70 सदस्यीय संचालन समिति की घोषणा, नित्यानंद राय को बनाया अध्यक्ष

9/6/2020 12:11:52 PM

पटनाः भाजपा ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता वाली 70 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति की शनिवार को घोषणा की।

बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को समिति का अध्यक्ष-सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव देवेश कुमार इसके सह-संयोजक होंगे। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह, गिरिराज सिंह और अश्विनी कुमार चौबे 70 सदस्यीय समिति का हिस्सा होंगे। राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने हैं।

केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पार्टी की चुनाव प्रबंधन टीम के अध्यक्ष-सह- संयोजक होंगे, जबकि कृषि मंत्री प्रेम कुमार घोषणपत्र समिति के अध्यक्ष होंगे। बिहार भाजपा ने विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए तीन-चौथाई सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static