बिहार विधान परिषद चुनाव: JDU और RJD के बाद अब BJP ने किया अपने इन उम्मीदवारों का ऐलान

6/24/2020 1:40:31 PM

 

पटनाः बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले होने वाले विधान परिषद के चुनावों के लिए सभी राजनीति पार्टियों के द्वारा अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही थी। इसी क्रम में जदयू और राजद के बाद अब भाजपा ने अपने 2 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने सम्राट चौधरी और संजय प्रकाश को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारा है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख को एक बार फिर से पार्टी ने विधान परिषद भेजने का फैसला किया है। पार्टी नेतृत्व ने इन दोनों नामों पर बुधवार को मुहर लगा दी है। संजय मयूख जहां कायस्थ समाज से आते हैं जबकि सम्राट चौधरी कुशवाहा तबके से से आते हैं। इसको लेकर मुख्यालय प्रभारी ने लेटर जारी किया है।

वहीं इससे पहले राजद ने भी अपने 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। तेजप्रताप के विधानसभा की सीट छोड़कर विधान परिषद में जाने की अटकलों पर पार्टी के द्वारा विराम लगाते हुए बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह, फारूख शेख और रामबली चंद्रवंशी के नाम पर मुहर लगाई गई है। बता दें कि जदयू के द्वारा पहले ही अपने उम्मीदवारों के नामों का चयन कर लिया गया था।

Nitika