बिहार विधानसभा: परिसर में ही आपस में भिड़े भाजपा और राजद नेता, विधायक अरुण सिन्हा का कुर्ता फाड़ा

3/15/2023 1:35:32 PM

पटना: बिहार विधानसभा में आज भी बीजेपी के विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया। भाजपा के सभी विधायक सत्र शुरु होने से पहले परिसर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी किए। इसके बाद वहीं, धरने पर बैठ गए और कहा कि आज हमलोग यहीं बैठकर शैडो विधानसभा चलाएंगे। भाजपा नेताओं ने भागीरथी देवी को शैडो सदन का अध्यक्ष बनाया। इसके बाद राजभवन मार्च करने की घोषणा की। इधर, सदन की कार्यवाही भी 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इसी बीच लालू-राबड़ी को बेल मिलने पर राजद विधायक लड्डू लेकर भाजपा विधायकों के पास पहुंचे। देखते ही देखते राजद और भाजपा विधायकों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों दल के नेता आपस में भिड़ गए। भाजपा विधायाकों ने आरोप लगाया कि राजद विधायक मनोज यादव ने हमारे सदस्य अरुण सिन्हा का कुर्ता फाड़ दिया। अभ्रदता की। हमलोगों को जबरन लड्डू खिलाने की कोशिश की गई। सरकार को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए। 

इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि  विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। संवैधानिक पद पर बैठे लोग पद की गरिमा नहीं गिराएं। भाजपा विधायक ने जमीन चोर गद्दी छोड़, एक पक्षीय कार्रवाई करना बंद करो, चारा चोर गद्दी छोड़ का नारा लगा रहे हैं। जमीन के बदले नौकरी मामले को लेकर BJP MLA उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे के मांग कर कर रहे हैं। 

Content Writer

Imran