विशेष राज्य के दर्जे को लेकर BJP और JDU आमने-सामने, जायसवाल के सवाल का नीरज कुमार ने दिया जवाब
2/7/2022 4:35:54 PM
पटनाः बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर भाजपा और जदयू आमने-सामने आ गई है। भाजप के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने फेसबुक पोस्ट के जरिए नीतीश कुमार से सवाल किया था। वहीं जदयू नेता नीरज कुमार ने भी फेसबुक लाइव कर जायसवाल के सवाल का जवाब दिया है।
नीरज कुमार ने कहा कि संजय जायसवाल ने जिस विभाग पर सवाल उठाया वो भाजपा के पास है। संजय जायसवाल ने फेसबुक पर लिखा था कि केंद्र सरकार बिहार का काफी ध्यान रखती है। महाराष्ट्र की आबादी बिहार से एक करोड़ ज्यादा फिर भी बिहार को महाराष्ट्र से 31 हजार करोड़ रुपए ज्यादा मिले। उन्होंने कहा कि जीएसटी से सबसे ज्यादा फायदा बिहार जैसे राज्य को हुआ। बिहार सरकार केंद्र के पैकेज का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रही है।
वहीं जायसवाल ने कहा था कि केंद्र सरकार की योजनाओं का समुचित उपयोग करना होगा। सात निश्चय के आधार पर 2020 में एनडीए सरकार का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि हमें मूल मुद्दे से कभी भटकना नहीं चाहिए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Gupt Navratri 2022: इन उपायों से प्रसन्न हो मां गौरी करेंगी सुख-सुविधाओं में वृद्धि

गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को पड़ रही है मासिक दुर्गाष्टमी, जानें क्या है इसका महत्व

Gupt Navratri 2022: इन मंत्रों का जप करने से मिलेगा मां से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 1,19,457 हुई