"बिहार में जैव विविधता संरक्षण की नई पहल, पंचायत स्तर पर प्रबंधन समिति गठित"
Tuesday, Feb 11, 2025-08:14 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_20_13_209165147panchayatirajdepartment.jpg)
पटना: पंचायती राज विभाग एवं बिहार राज्य जैव विविधता परिषद के संयुक्त प्रयास से बिहार जैव विविधता नियमावली 2017 अंतर्गत बिहार के 8035 ग्राम पंचायतों में 7 सदस्यीय जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया । वही पंचायत समिति स्तर पर 522 और जिला परिषद् स्तर पर 38 जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया जा चुका है। वर्तमान परिदृश्य के अंतर्गत राज्य के 11 प्रखंडों में तथा 18 ग्राम पंचायतों में इसके गठन का कार्य प्रगतिशील है।
जैव विविधता प्रबंधन समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों के माध्यम से स्थानीय जैव संसाधनों से सम्बंधित उपलब्ध आंकड़ों का संधारण जैव विविधता पंजी में करते हुए ग्राम पंचायत में उपलब्ध अन्य पारंपरिक ज्ञान पर निगरानी रखी जा रही है। जैव विविधता पंजी में स्थानीय जैव संसाधनों की उपलब्धता के साथ उसके ज्ञान, औषधीय ज्ञान पारंपरिक ज्ञान से सम्बंधित विस्तृत जानकारी को संधारित की जाती है। इस पंजी का संधारण एवं सत्यापन स्वयं जैव विविधता प्रबंधन समिति द्वारा की जाती है। समय समय पर पंजी से सम्बंधित तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन बिहार राज्य जैव विविधता परिषद एवं राज्य पंचायत संसाधन केन्द्र, पंचायती राज विभाग द्वारा की जाती रही है।