भोजपुरः सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

12/30/2020 5:16:18 PM

 

आराः बिहार में भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,पुलिस ने बताया कि चांदी चौक पर आरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को कुचल दिया।

इस दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के नरही निवासी भगवान चरण (35) के रूप में की गई है।

मृतक आरा में काम करता था। वह अपनी बाइक से आरा से काम से लौट रहा था तभी यह दुर्घटना हुयी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया है।

Diksha kanojia