Bihar Ka Mausam: घने कोहरे से बढ़ी परेशानी, 18 जिलों में Yellow Alert जारी

Saturday, Jan 17, 2026-08:01 PM (IST)

पटना: Bihar Weather Update के मुताबिक राज्य में ठंड और घने कुहासे को लेकर मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। इसी कड़ी में 18 जनवरी को बिहार के 18 जिलों में Yellow Alert घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में Dense Fog की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे Visibility काफी कम हो सकती है। लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

इन 18 जिलों में जारी हुआ Yellow Alert

मौसम विभाग द्वारा जिन जिलों में Yellow Alert for Fog जारी किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं। इन जिलों में सुबह और रात के समय Low Visibility की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।

23 जनवरी के बाद फिर बढ़ सकती है ठंड

IMD Forecast के अनुसार 23 जनवरी के बाद राज्य में तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान एक नया Western Disturbance सक्रिय हो सकता है। इसके असर से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं बिहार की ओर बढ़ेंगी, जिससे ठंड में इजाफा होने की संभावना है। फिलहाल इसे लेकर कोई औपचारिक चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन लोगों को Weather Alert रहने की सलाह दी गई है।

 Patna Weather Today: सुबह-शाम ठंड, दोपहर में राहत

राज्य में फिलहाल दिन का तापमान 20.8°C से 25.4°C के बीच बना हुआ है, जबकि रात का तापमान 5.9°C से 12.2°C तक दर्ज किया जा रहा है। रात होते ही ठंड का असर बढ़ जाता है और Cold Wave Effect महसूस होने लगता है। बीते 24 घंटे में मोतिहारी में सबसे कम Visibility 350 Meter रिकॉर्ड की गई। वहीं Patna Weather की बात करें तो सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static