Bihar Weather : राजधानी पटना सहित बिहार के 13 जिलों में आज होगी भारी बारिश , वज्रपात की भी चेतावनी

7/2/2024 10:37:09 AM

पटनाः बिहार में अब मानसून सक्रिय है। जुलाई शुरू होते ही मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दिनों राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मंगलवार को बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ऐसी स्थिति में लोगों को सावधान रहना की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि केवल आवश्यक कार्य हेतु ही घर से बाहर निकलें।

PunjabKesari

इन जिलों में होगी भारी बारिश 
मौसम विभाग ने बिहार के जमुई, लखीसराय, बांका, पटना, शेखपुरा, नालंदा, मुंगेर, गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद, अरवल, बक्सर और भोजपुर में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। कई जिलों में तेज हवा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इसी के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। 

PunjabKesari

बता दें कि राज्य में मानसून सक्रिय होने के साथ पारा काफी गिर गया है। बीते सोमवार को सबसे अधिक तापमान नालंदा के राजगीर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना में 36.01 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static