Bihar Weather: अगले 3 दिनों में बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा हाल

6/29/2024 12:14:26 PM

पटनाः बिहार में मानसून की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। मानसून के प्रवेश से राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं कई इलाकों में धूप के कारण एक बार फिर उमस भरी गर्मी को सहन करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

PunjabKesari

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के साथ, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, खगड़िया, कटिहार और बांका जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने और बारिश में बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। बीते शुक्रवार को बिहार में पारा 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त सुपौल में सबसे कम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesari

शुक्रवार देर शाम पटना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। हालांकि, दक्षिण बिहार के अधिकतर इलाकों में लोग गर्मी से बेहाल रहे। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जुलाई महीने में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static