Bihar Politics: JDU के श्रवण कुमार बने मुख्य सचेतक, इन 9 विधायकों को मिला राज्यमंत्री का दर्जा, देखें पूरी लिस्ट

Tuesday, Dec 30, 2025-12:46 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार की नीतीश सरकार (Nitish Government) ने एनडीए के 9 विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए राज्यमंत्री का दर्जा (Minister of State status) दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इन सभी विधायकों का चुनाव किया था, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आधिकारि कस्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

संसदीय कार्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को सत्तारूढ़ दल का मुख्य सचेतक बनाया गया है। तो वहीं भाजपा के विनोद नारायण झा उप मुख्य सचेतक होंगे। इसके अलावा आठ अन्य विधायकों को सचेतक नियुक्त कर उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। यह नियुक्तियां 15 दिसंबर से प्रभावी मानी जाएंगी। 

इन नेताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा- 

  • कृष्ण कुमार ऋषि 
  • मंजीत कुमार सिंह
  • राजू तिवारी
  • सुधांशु शेखर
  • कुमार शैलेन्द्र
  • रामविलास कामत
  • अरुण मांझी 
  • गायत्री देवी 

मुख्य सचेतक को कैबिनेट मंत्री और उपमुख्य सचेतक व सचेतकों को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है। इन सभी नेताओं को राज्यमंत्री जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं श्रवण कुमार पहले से मंत्री पद पर हैं, इसलिए उन्हें अलग से सुविधाएं नहीं मिलेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static