राजद के समय जर्जर थी बिहार की विधि व्यवस्था, हमने कराई भागलपुर दंगे की जांच: नीतीश

10/23/2020 8:18:25 PM

सासाराम/गया/भागलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति जर्जर होने का आरोप लगाया और कहा कि यह उनकी सरकार थी, जिसने भागलपुर दंगे की न केवल जांच कराई बल्कि आरोपियों पर कार्रवाई कर पीड़ितों को मुआवजा भी दिया।       

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में राजग उम्मीदवारों के पक्ष में शुक्रवार को सासाराम, गया और भागलपुर में आयोजित चुनावी सभाओं में अपने संबोधन में राजद और कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला और कहा कि उनकी सरकारों में बिहार की विधि-व्यवस्था की हालत कैसी थी यह किसी से छुपा-ढंका नहीं है। उस दौरान सामूहिक नरसंहार, अपहरण, लूट, हत्या के मामले चरम पर था। लेकिन, उनके नेतृत्व में बनी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। अब राज्य में अपराध नियंत्रण में है और केंद्र सरकार की ओर से हाल में जारी हुई रिपोर्ट में अपराध के मामले में बिहार 23वें स्थान पर पहुंच गया है।       

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनकी ही सरकार ही थी, जिसने भागलपुर में वर्ष 1989 में हुए दंगे की जांच कराई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने न केवल इस दंगे की जांच कराई बल्कि इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की। उन्होंने कहा कि यह उनकी ही सरकार है, जिसने भागलपुर के दंगा पीड़ितों के लिए मुआवजे की भी व्यवस्था की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static