बिहार के श्रम संसाधन मंत्री की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों के रोके वेतन

Saturday, Aug 31, 2024-11:26 AM (IST)

भागलपुर:बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह भागलपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में भाग लेने भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों पर कड़े एक्शन लिए।

PunjabKesari

अधिकारियों के रोके वेतन
समिति के बैठक के दौरान मुख्य रूप से बाढ़ का मुद्दा छाया रहा और इस दौरान मंत्री ने कई अधिकारियों की लापरवाही पकड़ी। उसके बाद मंत्री ने जिला मत्स्य पदाधिकारी, लघु सिंचाई विभाग के जेई सहित कई पदाधिकारियों का जहां वेतन रोक दिया, वहीं जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से बाढ़ नियंत्रण के दौरान लापरवाही को लेकर शोकॉज किया है।

PunjabKesari
 
प्रभारी मंत्री ने अपना मोबाइल नंबर किया सार्वजनिक
वहीं इस दौरान मंत्री ने जिलाधिकारी सहित सभी वरीय पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर बाढ़ प्रभावित इलाके पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी देने की बात कही है। इस बीच प्रभारी मंत्री ने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा कि जहां कहीं भी बाढ़ पीड़ितों को कोई परेशानी होगी वह मेरा नंबर लिख लें और संपर्क करें। 12 घंटे के अंदर सारी परेशानियां दूर हो जाएगी। वहीं मंत्री संतोष कुमार सिंह के एक्शन से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static