विधानसभा में CM नीतीश ने कहा- कानून व्यवस्था में सुधार, अपराध के मामले में 25 वें स्थान पर बिहार

3/3/2022 10:38:18 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बुधवार को कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से राज्य में कानून व्यवस्था में हुए सुधार का परिणाम है कि अपराध दर में काफी कमी आई है और अपराध के मामले में प्रदेश 25वें स्थान है। 

"बिहार की कानून-व्यवस्था में हुआ काफी सुधार"
नीतीश कुमार ने बजट सत्र के पहले दिन विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल के दिए गए अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2005 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार के निरंतर प्रयासों की बदौलत राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की वर्ष 2020 की जारी रिपोर्ट के अनुसार अपराध के मामले में बिहार 25वें स्थान पर है। सीएम ने कहा कि वर्ष 2005 में बिहार में हत्या के 3423 मामले हुए, जो अब घटकर 2799 रह गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की राष्ट्रीय औसत दर 56.5 थी जबकि बिहार में यह आंकड़ा केवल 26.3 था। राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के मामले में बिहार 30वें स्थान पर है। 

"बिहार में अब सांप्रदायिक दंगे की घटना शून्य" 
r
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार क्षेत्रफल की द्दष्टि से 12वें और जनसंख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है लेकिन देश भर के राज्यों में हो रहे अपराधों के मामले में राज्य 25वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि यह वाकई काबिले तारीफ है कि बड़ी आबादी वाला बिहार अपराध के मामले में 25वें स्थान पर है। जिले में हुई हत्या की घटनाएं वर्ष 2021 में वर्ष 2020 की तुलना में 11.14 प्रतिशत की कमी आई है। इसी तरह, इसी अवधि के दौरान दंगों और फिरौती के लिए अपहरण की संख्या में भी क्रमश: 33.16 और 11.90 प्रतिशत की कमी आई है। नीतीश ने कहा कि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सीमित आय के बावजूद आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की संख्या लोगों की अच्छी आय वाले कई अन्य राज्यों की तुलना में कम रही। उन्होंने कहा कि बिहार में सभी धर्मों के लोग प्रेम और भाईचारे के साथ रह रहे हैं और बिहार में अब सांप्रदायिक दंगे की घटना शून्य है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static