Bihar Politics: राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर मचा सियासी घमासान, BJP ने की निंदा तो समर्थन में आया RJD

7/2/2024 11:58:34 AM

पटनाः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदुओं वाले पर बयान को लेकर देश भर में सियासत छिड़ गई है। राहुल ने लोकसभा में संबोधन करते हुए कहा था कि जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं। जहां ओक और सत्ता पक्ष उनके इस बयान पर कड़ी निंदा कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राजद (RJD) अब उनके समर्थन में नजर आया है।
 PunjabKesari

भाजपा को सिखाएगें सही हिंदू होने का अर्थ
राजद ने कहा कि राहुल गांधी ही भाजपा को सही हिंदू होने का अर्थ सिखाएंगे। राजद ने यह भी कहा कि सनातन धर्म हमें किसी को डराना और धमकाना नहीं बल्कि शांत माहौल बनाना सिखाता है। लेकिन भाजपा ने अब तक समाज में डर और भय का माहौल बनाया हुआ है, जो कि निंदनीय है। राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा जिस सनातन, हिन्दू की बात करती है, वह न तो सनातन है न ही हिन्दू। हिन्दू और सनातन का काम सबको साथ लेकर चलना है। यदपि भाजपा के लोग केवल नफरत फैलाने का काम करते है।

शक्ति सिंह यादव ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने भी सांसद के अंदर यही बात कही है, लेकिन उनके भाषण से भाजपा के लोगों को मिर्ची लग गई। क्योंकि भाजपा को लगता है कि वह हिंदुओं का ठेकेदार है। जब कि अभी उन्हें सनातन धर्म को सही मायने में समझने की आवश्यकता है।
 PunjabKesari

राहुल गांधी ने भाजपा पर किया पलटवार
बता दें कि लोकसभा में भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा के नेता हिंदू नहीं हैं, क्योंकि वे चौबीस घंटे ‘हिंसा और नफरत' में लगे रहते हैं। कांग्रेस नेता ने सदन में कई बार भगवान शिव की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि वह हमें अहिंसा और निडरता का संदेश देते हैं।  उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और निडरता की बात की है। वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत। वह अहिंसा की बात करते हैं। लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static