सुशांत सुसाइड केसः बिहार पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची मुंबई

7/30/2020 11:37:54 AM

मुंबई/पटनाः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के प्रकरण की जांच करने के लिए बिहार पुलिस की एक टीम बुधवार को मुंबई पहुंची।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता 74 वर्षीय कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को पटना में रिया चक्रवर्ती और छह अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (अन्वेषण- प्रथम) के कार्यालय पहुंची। बिहार पुलिस की टीम में शामिल अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस हमें सहायता कर रही है। हम जांच के बारे में बात नहीं कर सकते हैं।

मुंबई पुलिस के सूत्र ने बताया कि बिहार पुलिस की टीम ने वर्सोवा इलाके में रह रही सुशांत की बहन से भी मुलाकात की और उनका बयान दर्ज किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले टीम सुशांत के ब्रांदा स्थित अपार्टमेंट भी गई थी। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस सुशांत के वित्तीय लेनदेन और बैंक खातों की भी जांच करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static