बिहार पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी... आचार संहिता भी लागू, जानिए चुनाव संबंधी जानकारी

8/24/2021 5:04:03 PM

 

पटनाः बिहार में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही आज से राज्य में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। हर चरण में नामांकन के लिए एक सप्ताह का समय होगा। नामांकन खत्म होने के 2 दिनों तक नाम वापस लिया जा सकता है। 3 दिनों के भीतर आवेदन की जांच कर ली जाएगी। वहीं 24 सितंबर को पहले चरण का मतदान करवाया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि 24 सितंबर को प्रथम चरण का चुनाव होगा। दूसरे चरण का चुनाव 29 सितंबर को और तीसरे चरण का मतदान 8 अक्टूबर को होगा। चौथे चरण का चुनाव 20 अक्टूबर को होगा। 24 अक्टूबर को पांचवें चरण का मतदान होगा। 3 नवंबर को छठे चरण का मतदान, 15 नवंबर को सातवें और 24 नवंबर आठवें चरण का मतदान होगा। 29 नवंबर नौवें चरण, 8 दिसंबर 10वें चरण और 12 दिसंबर को 11वें चरण का मतदान होगा।

 

चरण जिले प्रखंड
पहला चरण 10 जिले 12 प्रखंड
दूसरा चरण 32 जिले 48 प्रखंड
तीसरा चरण  33 जिले 50 प्रखंड
चौथा चरण  36 जिले 53 प्रखंड
पांचवां चरण  38 जिले 58 प्रखंड
छठा चरण 37 जिले 57 प्रखंड
सातवां चरण 37 जिले 63 प्रखंड
आठवां चरण  36 जिले 55 प्रखंड
नौंवां चरण  33 जिले 53 प्रखंड
10वां चरण  34 जिले 53 प्रखंड
11वां चरण 20 जिले 38 प्रखंड


वहीं चुनाव आयोग ने बताया कि 8072 ग्राम पंचायत मुखिया का चुनाव होगा, जिनमें 113307 ग्राम पंचायत सदस्य हैं। 11104 पंचायत समिति सदस्य और 1160 जिला परिषद सदस्य का चुनाव होगा। साथ ही 8072 सरपंच और 113307 पंच पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव की हर प्रक्रिया की जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। लोगों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर- 18003457243 नंबर जारी की गई है। 

बता दें कि 4 पदों पर ईवीएम और 2 पदों पर बैलेट से चुनाव होगा। कोरोना के सभी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पहले जिन जिलों में बाढ़ नहीं है, वहां मतदान करवाए जाएंंगे। इसके बाद बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में चरणवार मतदान होंगे।

Content Writer

Nitika