बिहार विधानसभा और विधान परिषद सभापति ने दी झंडे को सलामी, देश के शहीदों को किया याद

Thursday, Aug 15, 2024-10:56 AM (IST)

पटनाः पूरा देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दौरान बिहार की राजधानी पटना में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में झंडोत्तोलन किया गया।

PunjabKesari

विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव और बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडोतोलन किया। इस मौके पर विधानसभा और परिषद के सदस्य भी मौजूद रहे। नंद किशोर यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर समस्त देशवासियों को बधाई दी। साथ ही विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा कि आज देश को आजादी दिलाने वाले महानायकों को याद करने का दिन है। दोनों सदनों के मुखिया ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीदी देने वालों को नमन किया।

PunjabKesari

वहीं बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी। बता दें कि इस मौके पर विधान सभा और परिषद के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static