फसल को नीलगाय से बचाने के लिए नसबंदी करने की योजना बना रही बिहार सरकार

3/5/2021 12:55:07 PM

पटनाः बिहार सरकार ने कहा कि नीलगाय से फसलों की हो रही बर्बादी को देखते हुए उसकी नसबंदी कराई जाएगी।

विधान परिषद में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रजनीश कुमार के एक तारांकित सवाल के जवाब में कहा कि नीलगायों से किसानों के फसलों की बर्बादी की सूचना है। नीलगायों से अस्थाई समाधान करना जरूरी है और इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जंगली सूअर और नीलगायों को मारने की अनुमति है।

नीरज सिंह ने कहा कि नीलगायों को मारने के लिए दूसरे प्रदेशों से प्रशिक्षित शूटर बुलाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह तय किया गया है कि नीलगायों में प्रजनन दर में कमी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नसबंदी करना जरूरी होगा। इसके साथ ही नीलगायों को पकड़ कर जंगल में भी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नीलगायों की नसबंदी से उनका प्रजनन दर कम होगा तथा राज्य में नीलगाय की समस्या समाप्त हो जाएगी।

Content Writer

Ramanjot