Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल से विजय सिन्हा गदगद, बोले- RJD-कांग्रेस के युवराज को बिहार की जनता ने सिखाया सबक

Wednesday, Nov 12, 2025-02:29 PM (IST)

Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाए जाने के बाद, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने बुधवार को विश्वास जताया कि गठबंधन राज्य में सत्ता में वापसी करेगा।

विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने कहा, "बिहार की जनता ने, लोकतंत्र की जननी की भूमि पर निवास करने वाले हर बिहारी, जिन लोगों ने बिहारी शब्द को गाली बनाया उन्हें सबक सिखाने का निर्णय दे दिया है। डबल इंजन की सरकार, पीएम मोदी और नीतीश कुमार की विकास की रफ्तार पर लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है। मैं सभी बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद देता हूं... इन लोगों ने बिहारी को गाली बनाया, बिहार को बर्बाद किया, बदनाम किया, पलायन के लिए विवश किया, नकारात्मक वातावरण से उन्माद पैदा करके निवेशक को डराने का काम किया।"

वे बहाने ढूंढ रहे..- Vijay Sinha
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने महागठबंधन के भ्रष्टाचार और 'जंगल राज' के खिलाफ वोट दिया है। राजद और कांग्रेस ने झूठे वादे किए जो हकीकत से कोसों दूर थे। बिहार के लोगों ने इस चुनाव में दो 'युवराजों' - राहुल गांधी और तेजस्वी यादव - को सबक सिखाया है।" महागठबंधन नेताओं द्वारा एग्जिट पोल के रुझानों को नकारने के सवालों का जवाब देते हुए सिन्हा ने कहा, "14 नवंबर ज़्यादा दूर नहीं है - बस परसों। जैसे ही नतीजे एनडीए के पक्ष में घोषित होंगे, उनके पास उन्हें स्वीकार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। वे पहले से ही चुनाव आयोग, ईवीएम और अधिकारियों को दोष दे रहे हैं। अब वे बहाने ढूंढ रहे हैं, जिससे साफ जाहिर है कि उन्हें पता है कि वे हार रहे हैं।"

चुनाव हारने के बाद 'अप्पू' और 'पप्पू' अपनी खीझ निकालने विदेश जाएंगे- Vijay Sinha
विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए सिन्हा ने कहा, "चुनाव हारने के बाद 'अप्पू' और 'पप्पू' दोनों अपनी खीझ निकालने विदेश जाएंगे।" भारी मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री सिन्हा ने कहा कि बिहार के लोगों ने "लोकतंत्र के उत्सव" में उत्साहपूर्वक भाग लेकर देश के बाकी हिस्सों के लिए एक मिसाल कायम की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

static