Bihar Election Result 2025 Live: 200 सीट के पार पहुंचा NDA, 16वें राउंड के बाद तेजस्वी यादव 9912 वोट से पीछे...यहां देखें सभी 243 सीटों का हाल

Friday, Nov 14, 2025-02:40 PM (IST)

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना (Bihar Election Result 2025) जारी है। पोस्टल बैलेट के बाद अब ईवीएम की गिनती चल रही है। रुझानों में NDA ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं महागठबंधन पीछे चल रहा हैं। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर है। 


 

Bihar Election Result 2025 Live Updates: 

 

 

 

  •  Bihar Election Result Live:  16वें राउंड के बाद तेजस्वी यादव 9912 वोट से पीछे
     
  • Bihar Election Result Live: एनडीए 200 के पार पहुंच गया है। कुल 243 सीटों में से 202 पर बढ़त बनाए हुए है।
     
  • Bihar Election Result Live: वैशाली विधानसभा सीट से JDU के सिद्धार्थ पटेल 17992 वोटों से आगे
     
  • Bihar Election Result Live: केसरिया सीट पर JDU की शालिनी मिश्रा ने बड़ी जीत की ओर बढ़ रही हैं। 
     
  • Bihar Election Result Live: रुझानों में NDA की सुनामी, 198 सीट पर आगे
     
  • Bihar Election Result Live: रुझानों में जन सुराज पिछड़ी, नहीं खुला खाता 
     
  • Bihar Election Result Live: NDA प्रचंड जीत की ओर, शाम 6 बजे BJP दफ्तर पहुंचेंगे PM मोदी 
     
  • Bihar Election Result Live: लोगों का विश्वास जीतने में विफल रही जन सुराज, चुनावी नतीजों की समीक्षा होगी : पवन के. वर्मा
    जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता पवन के. वर्मा ने कहा कि पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में जनता का विश्वास जीतने में क्यों विफल रही, इसकी वह गंभीरता से समीक्षा करेगी। 
     
  • Bihar Election Result Live: सबसे बड़ी पार्टी बनने की राह पर BJP, 89 सीटों पर बनाई बढ़त
     
  • Bihar Election Result Live: तारापुर से BJP प्रत्याशी सम्राट चौधरी 9वें राउंड के बाद 11272 से आगे
     
  • Bihar Election Result Live: कटिहार सदर सीट से BJP के तारकिशोर 3489 वोट आगे, VIP के सौरभ पीछे 
     
  • Bihar Election Result Live: पटना में CM आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई, सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग
     
  • Bihar Election Result Live: काउंटिंग के 8वें राउंड में राघोपुर से तेजस्वी 286 वोटों से आगे
     
  • Bihar Election Result Live: धमदाहा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार लेशी सिंह आगे। कुटुंबा सीट से HAM उम्मीदवार ललन राम तीन हजार वोटों से आगे
     
  • Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, NDA 186 सीटों (भाजपा 82, जदयू 75, लोजपा 22, HAMS 4, RSHTLKM 3) पर आगे चल रही है और महागठबंधन 48 सीटों (राजद 35, कांग्रेस 7, वीआईपी 1) पर आगे चल रही है। 

    PunjabKesari
     
  • Bihar Election Result Live: छपरा सीट से BJP की छोटी कुमारी आगे, RJD के खेसारी लाल 900 वोट पीछे। नबीनगर विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार चेतन आनंद पीछे
     
  • Bihar Election Result Live: मतगणना के बीच जदयू का X पोस्ट- 'विपक्ष हार रहा, बिहार का ‘विकास’ जीत रहा है'
  • Bihar Election Result Live: मगध की 53 में से 37 सीटों पर एनडीए ने बढ़ाई बढ़त, दानापुर सीट पर RJD की बंपर बढ़त
     
  • Bihar Election Result Live: रुझानों में JDU सबसे आगे, बीजेपी दूसरे, आरजेडी तीसरे स्थान पर
     
  •  Bihar Election Result Live:  वारिसलीगंज विधानसभा सीट से 1668 वोटों से NDA की अरुणा देवी आगे
     
  • Bihar Election Result Live: समस्तीपुर में JDU की अश्वेमघ देवी 5115 वोट से आगे, RJD के अख्तरुल पीछे
     
  • Bihar Election Result Live: महुआ सीट से LJP(R) के संजय कुमार सिंह 1409 वोटों से आगे चल रहे हैं। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव 1/26 राउंड की मतगणना के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
    PunjabKesari
     
  • Bihar Election Result Live: NDA 166 सीटों पर आगे, जदयू सबसे बड़ी पार्टी
     
  • Bihar Election Result Live: राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे, लखीसराय से विजय सिन्हा पीछे चल रहे हैं।
     
  • Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 20, RJD 6, LJPRV 3, JD(U) 15 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है।  

    PunjabKesari

 

  • Bihar Election Result Live: रुझानों में महुआ सीट पर उलटफेर जारी, LJP के संजय कुमार सिंह आगे
     
  • Bihar Election Result Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 6, RJD 2, LJPRV 2, JD(U) 1 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
     
  • Bihar Election Result Live: वोटों की गिनती जारी, आरा से BJP के संजय टाइगर आगे, कोचाधामन से RJD के मुजाहिद आलम आगे
  • Bihar Election Result Live: शुरुआती रुझानों में BJP सबसे आगे, दूसरे नंबर पर आरजेडी
     
  • Bihar Election Result Live:  मोकामा से जदयू के अनंत सिंह आगे, तारापुर सीट से सम्राट चौधरी और छपरा सीट से राजद के खेसारी लाल यादव आगे चल रहे हैं। 
     
  • Bihar Election Result Live: चनपटिया से जनसुराज के मनीष कश्यप आगे
  • Bihar Election Result Live:  AIMIM एक सीट पर आगे 
    अबतक 90 से ज्यादा सीटों के रुझान आए, AIMIM एक सीट पर आगे
     
  • Bihar Election Result Live:  बिहार के दोनों डिप्टी सीएम पीछे
    शुरूआती रुझानों में बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। 
     
  • Bihar Election Result Live: बिहार चुनाव के शुरुआती रुझानों में अलीनगर सीट से BJP की मैथिली ठाकुर आगे।
    वहीं बांकीपुर से BJP के नितिन नवीन आगे चल रहे हैं। 
     
  • Bihar Election Result Live: पोस्टल बैलेट के रुझान में NDA आगे 
     पोस्टल बैलेट के रुझानों में NDA 32 तो महागठबंधन 19 सीटों पर आगे चल रहा है। 
     
  • Bihar Election Result Live:  "हम जनता के जनादेश को स्वीकार करेंगे"- विजय सिन्हा 
    बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा,"हम जनता के जनादेश को स्वीकार करेंगे।"

    PunjabKesari
     
  • Bihar Election Result Live: 243 मतगणना पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में 243 रिटर्निंग ऑफिसर (आरओएस) द्वारा मतगणना की जा रही है। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो-ऑब्जर्वर के साथ 4,372 मतगणना टेबल स्थापित किए गए हैं। 

 

  • Bihar Election Result Live: उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से अधिक मतगणना एजेंट भी मतगणना प्रक्रिया की देखरेख करेंगे। मतगणना के प्रत्येक चरण की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है।‘चुनाव परिणाम पारदर्शी तरीके से घोषित किए जाएंगे। 


किस जिले में कितने मतदान केन्द्र 

सहरसा जिले में तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जबकि पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया जिले में दो-दो मतगणना केंद्र बने हैं। राज्य के अन्य 31 जिले पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़यिा, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा और जमुई जिले में एक-एक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 


PunjabKesari


2,616 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला 

छह और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनाव में 7.45 करोड़ मतदाताओं ने 2,616 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया था। राजग में जनता दल-यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वाम दल, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) शामिल हैं। दोनों गठबंधनों की ओर से मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, राजद के तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static