Bihar Election 2025: जानिए केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan ने किस जाति के कितने उम्मीदवारों को दिया है टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट
Saturday, Oct 18, 2025-04:22 PM (IST)
Bihar Election 2025 (विकास कुमार) : लोजपा रामविलास पार्टी (LJP(R)) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सभी 29 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी (LJP(R) Candidate List 2025) कर दिया है। चिराग पासवान के उम्मीदवारों की जाति (jati) को लेकर अब पूरे बिहार में चर्चा हो रही है। 29 उम्मीदवारों में चिराग पासवान ने सभी जातियों को समायोजित करने की कोशिश की है।
आइए देखते हैं कि चिराग पासवान ने किस जाति के कितने उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा है-
| जाति | टिकटों की संख्या |
| यादव | 5 |
| पासवान | 4 |
| राजपूत | 5 |
| भूमिहार | 4 |
| ब्राह्मण | 1 |
| तेली(वैश्य) | 1 |
| पासी | 1 |
| सूढ़ी (वैश्य) | 1 |
| रौनियार (वैश्य) | 1 |
| कानू (वैश्य) | 1 |
| रजवार | 1 |
| धोबी | 1 |
| कुशवाहा | 1 |
| रविदास | 1 |
| मुस्लिम | 1 |
चिराग पासवान ने की सभी जातियों का भरोसा जीतने की कोशिश ।। LJP(R) Candidate List 2025
लोजपा रामविलास के आधिकारिक एक्स हैंडल से केंद्रीय मंत्री और पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान के विचारों को व्यक्त किया गया है। एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया है कि, “पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं की यह स्वाभाविक आकांक्षा होती है कि वे विधानसभा या लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनकर जनता और संगठन की सेवा कर सकें। मगर सीमित सीटों के कारण हर किसी को यह अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ कार्यकर्ताओं को यह महसूस होता है कि पार्टी उनके बारे में नहीं सोच रही, जबकि सच्चाई यह है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हर कार्यकर्ता को प्रतिनिधित्व का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है - चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से हो या अप्रत्यक्ष रूप से, सरकार में हो या संगठन के माध्यम से। एनडीए में सीमित 29 सीटें मिलने के बावजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ने बिहार के लगभग हर समाज को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है - सवर्ण, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सभी वर्गों को साथ लेकर चला गया है। इन 29 सीटों में 6 महिलाएं, 13 युवा और 10 अनुभवी साथी शामिल हैं - जो अनुभव, ऊर्जा और संवेदनशीलता का आदर्श मेल हैं।चिराग पासवान जी ने दिखाया है कि राजनीति संख्या की नहीं, सोच की लड़ाई है - जहां सीमित सीटें भी बिहार के हर समाज के लिए अवसर बन सकती हैं। यह सूची केवल उम्मीदवारों की नहीं, बल्कि “Bihar First, Bihari First” के विज़न की सशक्त झलक है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बिहार के विकास, समान प्रतिनिधित्व और नई राजनीति की दिशा तय करना है”।
जानिए किस सीट पर कौन हैं LJPR के उम्मीदवार
| सीट | उम्मीदवार |
| बोचहा | बेबी कुमारी |
| बख्तियारपुर | अरुण कुमार |
| फतुहा | रूपा कुमारी |
| बहादुरगंज | मो० कलीमुद्दीन |
| गोविंदगंज | राजू तिवारी |
| सिमरी बख्तियारपुर | संजय कुमार सिंह |
| दरौली | विष्णु देव पासवान |
| गरखा | सीमांत मृणाल |
| साहेबपुर कमाल | सुरेश कुमार |
| बखरी | संजय कुमार |
| परबत्ता | बाबूलाल शौर्य |
| नाथनगर | मिथुन कुमार |
| पालीगंज | सुनील कुमार |
| ब्रह्मपुर | हुलाश पांडे |
| डेहरी | राजीव रंजन सिंह |
| बलरामपुर | संगीता देवी |
| मखदुमपुर | रानी कुमारी |
| ओबरा | प्रकाश चन्द्र |
| सुगौली | राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता |
| बेलसंड | अमित कुमार |
| मढ़ौरा | सीमा सिंह |
| शेरघाटी | उदय कुमार सिंह |
| बोधगया | श्यामदेव पासवान |
| रजौली | विमल राजवंशी |
| गोविंदपुर | बिनीता मेहता |
| महुआ | संजय कुमार सिंह |
| चेनारी | मुरारी प्रसाद गौतम |
| मनेर | जितेंद्र यादव |
| कसबा | नितेश कुमार सिंह |
यह भी पढ़ें- LJP(R) Candidate List: चिराग पासवान ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किन्हें मिला टिकट

