बिहार भाजपा अध्यक्ष की लोगों से अपील- देश में निर्मित उत्पादों की करें खरीद-बिक्री

6/19/2020 1:16:29 PM

पटनाः लद्दाख के गलवान घाटी में हुए हमले के बाद पूरे देश में चीन का विरोध शुरु हो गया है। लोगों में चीन के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है। हर कोई चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कह रहा है। इसी बीच बिहार भाजपा अध्यक्ष सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने जनता से लोकल के लिए वोकल बनने की अपील की है।

संजय जायसवाल ने कहा कि चीनी और अन्य विदेश निर्मित उत्पादों की तुलना देश में निर्मित उत्पादों की खरीद-बिक्री करें। उन्होंने कहा कि इससे देश के दुश्मनों की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल होगी। साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से सशक्त बनेगी। उन्होंने कहा कि चीन आज अपने ही बुने जाल में बुरी तरह उलझ चुका है। कोरोना संकट पैदा करने के कारण हो रही बेइज्जती से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए भारत को उकसा रहा है।

Edited By

Ramanjot