लोकसभा चुनावः बिहार BJP ने मीडिया सेल का किया शुभारंभ, 'अबकी बार 40 हमार, मोदी संग हमार बिहार' का लगाया स्लोगन

3/29/2024 4:57:39 PM

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): पटना के चाणक्या होटल परिसर में आज बिहार बीजेपी की ओर से 2024 के लोकसभा  चुनाव को लेकर मीडिया सेल का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने किया। 



इस मौके पर बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हुए। मीडिया सेल में स्लोगन लगाया गया है- अबकी बार 40 हमार, मोदी संग हमार बिहार। इसके साथ ही चुनाव के मद्देनजर बिहार के बनाए गए अलग गाने की भी लॉन्चिंग की गई है। इस मीडिया सेल से मीडिया कर्मियों को चुनाव संबंधी बिहार की सीटों की जानकारी दी जाएगी। 
 

Content Writer

Ramanjot