काल बनकर सड़क पर दौड़ी कार! स्कूल जा रहे 3 बच्चों को मारी टक्कर, 20 फीट दूर उछलकर गिरे; मची चीख-पुकार

Wednesday, Apr 08, 2026-03:12 PM (IST)

Bihar Road Accident News : बिहार के भागलपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे 3 बच्चों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि
बच्चे 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरे। तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही लहूलुहान हो गए। वही भयावह मंजर देख लोग कांप गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशी चौक बाजार के समीप हुई है। हादसे में करुणा कुमारी (16), अंश कुमार (12) और दिव्यांशु कुमार (15) गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बच्चे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सुल्तानगंज की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सभी को सिर में गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static