बिहार विधानसभा चुनावः आचार संहिता का उल्लंघन मामले में 111 FIR दर्ज

10/12/2020 12:18:41 PM

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता का उल्लंघन करने के कई मामलों में लोगों पर 111 एफआइआर दर्ज की गई है। इसी के साथ ही पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार किया गया है। वह दोनों व्हाट्सएप के जरिए लोगों से ऑर्डर लेते थे।

जानकारी के अनुसार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लाउडस्पीकर अधिनियम का उल्लंघन करने पर 6, वीआइपी लाइट और झंडे का दुरुपयोग करने के आरोप में 25, अवैध बैठक लगाने में 49, मतदाताओं को अनुचित लाभ पहुंचाने में 3, अन्य 28 मामलों में लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण पूरा कराने के लिए पुलिस ने 1022 अवैध शस्त्र जब्त किए हैं। साथ ही 1862 लोगों का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

इधर चुनाव के दिन जिस तरह नजदीक आते जा रहे हैं अवैध चीजों का धंधा बढ़ रहा है। इसी के चलते पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, वह दोनों प्रेमी प्रमिका काफी सम से इस धंधे में वगे हुए थे। दोनों अपराधी व्हाट्सएप के जरिए लोगों को शराब सप्लाई करते थे, वह ऑनलाइन ही ऑर्डर भी देते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static