बिहार के इस मंत्री ने की नीतीश सरकार की किरकिरी, बोले- मेरे विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार

12/15/2020 4:20:32 PM

 

पटनाः बिहार में भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार नीतीश सरकार पर हमला बोला जा रहा है। संजय जायसवाल और संजय सरावगी के बाद अब बिहार के मंत्री रामसूरत राय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मेरे विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार है।

बिहार के भूमि एवं राजस्‍व विभाग मंत्री राम सूरत राय ने नीतीश सरकार की किरकिरी की है। उन्‍होंने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि मेरे विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्‍टाचार है। यहां दाखिल-खारिज में खूब मनमानी होती है। बिना प्रॉपर डॉक्‍यूमेंट्स के ही दाखिल-खारिज करवा दिया जाता है। इससे आम आदमी पिसता रहता है। उनका काम आसानी से नहीं हो पाता है।

वहीं इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और दरभंगा के विधायक संजय सरावगी ने बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई थी। संजय सरावगी ने तो यहां तक कह डाला था कि अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का भय खत्‍म हो गया है। बता दें कि राम सूरत राय को भाजपा ने पहली बार मंत्री बनाया है। उन्होंने मुजफ्फरपुर के औराई विधान सभा क्षेत्र से चुनाव जीता था।

Nitika