अनंत सिंह सहित 3 लोगों को कोर्ट ने किया बरी, 2015 के डबल मर्डर केस में मिली राहत

12/15/2021 6:45:18 PM

 

पटनाः 2015 के डबल मर्डर केस में बिहार के मोकामा से राजद विधायक अनंत सिंह को कोर्ट ने बरी कर दिया है। उनके साथ 2 अन्य आरोपियों भदौर थाना क्षेत्र के बकवा गांव निवासी हरि सिंह एवं छोटन सिंह को भी कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

दरअसल, पटना की एमपी-एमएलए स्‍पेशल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने साक्ष्‍य के अभाव में विधायक सहित 3 आरोपियों को बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष अपना आरोप साबित करने में असफल रहा। वहीं इस मामले में पिछले महीने अनंत सिंह का बयान एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने दर्ज किया था।

बता दें कि बाढ़ अंतर्गत भदौर थाना अंतर्गत बांका गांव में 30 अक्टूबर 2015 को प्रेम कुमार सिंह और जवाहर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अनंत सिंह सहित 3 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चला।
 

Content Writer

Nitika