पुलिस की बड़ी कार्रवाईः अवैध रूप से चल रही मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

1/17/2023 10:18:24 AM

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में एसटीएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रुप से चल रही एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 4 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं।

4 हथियार तस्करों को किया गया गिरफ्तार
कहलगांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि इस क्षेत्र के बंदरबगीचा इलाके में रविवार की आधी रात को एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक मकान में अवैध रुप से चल रहे एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार हथियार तस्करों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 10 अर्धनिर्मित पिस्टल और भारी मात्रा में हथियार बनाने का औजार बरामद किया गया है और मौके पर से चार हथियार तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान सोनू कुमार उफर् प्रेम राज, अनवर खां, सिराज अंसारी एवं चन्द्रशेखर यादव उफर् प्रभात चन्द्रा के रुप में हुई है और इनमें से दो तस्कर मुंगेर जिले के रहने वाले है, जबकि अन्य दो कहलगांव क्षेत्र का निवासी है।    

2 अन्य तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मुंगेर जिले के दोनों तस्कर हथियार बनाने की सामग्रियों को वहां से कहलगांव पहुंचाने का काम करते थे। बाद में तैयार हथियारों को यहां से मुंगेर के एक गिरोह के पास भेजा जाता था। उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह से जुड़े दो लोगों की तलाश की जा रही है। इधर चारों तस्करों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Content Editor

Swati Sharma