सोनपुर मेले में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार पर अचानक टूटकर गिरा झूला, कई घायल...मची अफरा-तफरी

11/21/2022 12:24:06 AM

पटना: बिहार में छपरा के सोनपुर मेले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जायंट व्हील नामक झूला का एक हिस्सा अचानक हवा में टूट गया और काफी ऊंचाई से हाईटेंशन तार पर गिर गया। झूले में कई लोग बैठे हुए थे। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीँ मौके पर अफरा तफरी मच गई।

बताया जा रहा है की यह हादसा तब हुआ जब लोग झूले का आनंद ले रहे थे। इसी बीच झूले का बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे झूले पर चढ़े लोग अचानक नीचे गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। तत्काल मेले में मौजूद लोगों ने घायल लोगों को अस्पताल ले गए। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी मुताबिक घायल होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

वहीँ प्रशासन की तरफ से भी राहत का काम शुरू कर दिया गया है। तत्काल मौके पर बैरीकेडिंग कर दी गयी है। जिससे राहत कार्य में कोई परेशानी नहीं है। हालाँकि घटना कैसे हुई है। इसका आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं पता चल पाया है।

 

Content Writer

Mamta Yadav