Rajgir Zoo Safari Visit:भूटान के गृह मंत्री ने किया राजगीर नेचर और जू सफारी का दौरा

Wednesday, Sep 10, 2025-09:19 PM (IST)

पटना:भूटान के गृह मंत्री ल्योन्पो त्सेरिंग ने बुधवार को राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का विशेष दौरा किया। इनके साथ केंद्रीय संन्यासी निकाय के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक नेता महामहोपाध्याय लोपोन सं-नगग येशे दोर्जे रिनपोचे, तथा पुनाखा से वरिष्ठ संन्यासी प्रतिनिधि भी साथ रहे। 

PunjabKesari

इस अवसर पर अतिथियों ने शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू और विभिन्न शाकाहारी जीवों के पिंजरों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्लास ब्रिज पर फोटोग्राफी की और राजगीर की पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य का आनंद लिया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, और पर्यावरण-पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।

PunjabKesari

भूटानी प्रतिनिधियों ने कहा कि राजगीर चिड़ियाघर और नेचर सफारी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं है, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने इसे “संरक्षण और पर्यटन का संगम” बताया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static