भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने पत्नी से मांगा तलाक, कोर्ट में दी अर्जी... पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप

4/28/2022 2:18:38 PM

आराः भोजपुरी के सुपर स्टार नायक पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में आए हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है। इसके लिए उन्होंने आरा व्यवहार न्यायालय के फैमली कोर्ट में अर्जी दी है। उधर, पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं कोर्ट ने पेशी के बाद सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख निर्धारित की है।

सूत्रों की मानें तो सुपर स्टार पवन सिंह ने 7 मार्च 2018 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के मिढि थाना के मिढि गांव के रहने वाले रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार धूम-धाम से हुई थी। शादी के बाद महज कुछ ही दिन में दोनों पति पत्नी के बीच रिश्ते में दरार पैदा हो गई। दूरी इतनी बढ़ गई की आखिरकार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ सेवा कोर्ट आरा में तालाक की अर्जी दे डाला। जिसके बाद पत्नी ज्योति देवी को कोर्ट में हाजिर होकर अपनी पक्ष रखने के लिए समन जारी किया गया।

समन मिलते ही पत्नी ज्योति सिंह अपने वकील विष्णुधर पांडेय के साथ आरा के फैमिली सिविल कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने पवन सिंह द्वारा दी गई तलाक की अर्जी पर दुख जाहिर करते हुए माननीय न्यायलय से न्याय की गुहार लगाई। इस मुद्दे पर पीड़ित ज्योति सिंह से मीडिया के लोगों द्वारा बात करने का प्रयास भी किया गया लेकिन कुछ भी बोलने से इंकार कर गई। साफ तौर पर पीड़ित ज्योति सिंह मीडिया के कैमरे से बचती दिखी। हालांकि पीड़ित के तरफ से आय वकील का कहना था की हम लोग बलिया से आय है। पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक की अर्जी आरा कोर्ट में दे रखी थी। जिसकी प्रथम सुनवाई की तारीख गुरुवार को होनी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static