Bhojpuri Film: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और स्मृति सिन्हा की फिल्म "बेवफा सनम" का ट्रेलर रिलीज

5/21/2023 5:40:17 PM

Bhojpuri news: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म‘बेवफा सनम ऑफिशियल ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म बेवफा सनम में पवन सिंह के अपोजिट अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आ रही है, जो फ़िल्म पवन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। 



इस फ़िल्म को जिओ स्टूडियो द्वारा किया जा रहा प्रस्तुत 
वहीं इस फ़िल्म को जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। यह फिल्म 24 मई से जियो स्टूडियो पर एक दम फ्री में देखी जा सकती है। फिल्म बेवफा सनम में पवन का नाम प्रेम तो स्मृति का नाम सांध्य है। ट्रेलर की शुरुआत में पवन सिंह लंदन में नजर आते हैं, वही स्मृति को भारत में दिखाया जाता हैं। यशी फिल्म्स कृत बेवफा सनम के निर्माता अभय सिन्हा और ज्योति देशपांडे हैं। इसका निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है। 



इधर, अगर ट्रेलर की बात करें तो यह रोमांस, इमोशन और ड्रामा से भरपूर है।  ट्रेलर में डायरेक्टर का विजन साफ-साफ नजर आ रहा है। ट्रेलर में लंदन की खूबसूरती के साथ भारतीय परंपरा को भी बखूबी दिखाया गया है। 



कौन है पवन सिंह?
पवन सिंह एक भारतीय भोजपुरी भाषा के गायक और फिल्म अभिनेता हैं। पवन सिंह का जन्म आरा, बिहार के जोकहरी में हुआ था। उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने संगीत में लगभग 2528 भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा तथा 895 वीडियो एल्बम किए है। पवन सिंह ने भोजपुरी पॉप एल्बमों पर एक गायक के रूप में काम किया है। 1997 में उनका पहला एल्बम "ओढनिया वाली" रिलीज हुआ।

Content Editor

Swati Sharma