करवा चौथ पर लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, पति संग शेयर की तस्वीरें

10/14/2022 6:17:35 PM

पटनाः भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा ने अपने डांस और एक्टिंग के दम पर काफी बड़ा नाम कमाया है। मोनालिसा केवल भोजपुरी सिनेमा में नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा में काफी लोकप्रिय अभिनेत्री बन गई हैं। वहीं करवा चौथ के मौके पर अभिनेत्री मोनालिसा ने व्रत रखा। साथ ही उन्होंने अपने फैंस के साथ इसकी कुछ फोटो भी शेयर की हैं।



मोनालिसा अपने फैंस को इंटरटेन करने के लिए तरह-तरह की एक्टिविटी करती रहती हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।



अभिनेत्री मोनालिसा ने करवा चौथ पर डार्क रेड रंग की साड़ी में नजर आई और उन्होंने लाल रंग की लिपस्टिक लगाई हुई थी। उनकी इसी लूक के लोग दिवाने हैं।



मोनालिसा अपने फैंस को फिटनेस टिप्स भी देती रहती है। इसके अलावा ग्रूमिंग के लिए तरह-तरह के नुस्खे बताती हैं।



मोनालिसा के कपड़ों की बात करें तो उनके कपड़ों के कलेक्शन से बेहद लगाव है इसलिए समय-समय पर अपने फॉलोअर्स को ड्रेसिंग सेंस की जानकारी भी देती रहती हैं।



अभिनेत्री की इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग लगभग 5.2 मिलियन हैं।

Content Editor

Swati Sharma