भोजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 लूट कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Saturday, Sep 06, 2025-10:41 PM (IST)

आरा (भोजपुर):भोजपुर पुलिस ने कोईलवर थाना क्षेत्र में हुई लूट की बड़ी घटना का सफल उद्भेदन करते हुए 5 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 मोटरसाइकिल, सोना का 2 जिउतिया, एक आधार कार्ड और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई के बाद न सिर्फ कोईलवर थाना कांड संख्या 204/25 (दिनांक 01 सितम्बर 2025) का पर्दाफाश हुआ, बल्कि गीधा थाना कांड संख्या 140/25 (दिनांक 02 जुलाई 2025) और आरा नगर थाना कांड संख्या 489/25 (दिनांक 30 जुलाई 2025) की गुत्थी भी सुलझ गई।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

  • प्रकाश कुमार (उम्र 20 वर्ष), थाना संदेश, भोजपुर
  • प्रिंस कुमार (उम्र 20 वर्ष), थाना आस नवांदा, भोजपुर
  • संजीत कुमार (उम्र 21 वर्ष), थाना कोईलवर, भोजपुर
  • विकाश कुमार उर्फ भोला (उम्र 20 वर्ष), थाना कोईलवर, भोजपुर
  • अंकित राय उर्फ भोला (उम्र 21 वर्ष), थाना कोईलवर, भोजपुर

PunjabKesari

अपराधियों का आपराधिक इतिहास

पकड़े गए आरोपियों में से प्रिंस कुमार का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। वह कोईलवर, गीधा और आरा नगर थाना क्षेत्रों में लूटपाट और डकैती की वारदातों में शामिल रहा है।

  • बरामद सामान
  • 2 मोटरसाइकिल
  • सोना का 2 जिउतिया
  • 5 मोबाइल फोन
  • वादी का आधार कार्ड

भोजपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से जिले में आपराधिक वारदातों पर लगाम लगेगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है और जिले में कानून व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static