78वां स्वतंत्रता दिवस: आरा के रमना मैदान में DM राजकुमार ने किया झंडोत्तोलन, ली परेड की सलामी

Thursday, Aug 15, 2024-11:06 AM (IST)

आरा: 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोजपुर जिले के आरा के रमना मैदान में डीएम राजकुमार ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन से पहले डीएम और एसपी ने परेड की सलामी ली।

PunjabKesari

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
वही, झंडा तोलन के बाद भोजपुर डीएम राजकुमार ने बिहार सरकार द्वारा लाई गए योजनाओं के बारे में रमना मैदान में आए तमाम भोजपुर वासियों को बताया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी जनप्रतिनिधि ,पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रमना मैदान को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया था। बता दें कि पूरा देश आज अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन यानी 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। आजादी के 78 साल पूरे हो गए हैं।

PunjabKesari

वहीं, इस राष्ट्रीय त्योहार को हम लोग बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाते हैं। इस दिन हम उन महान योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति का सम्मान करते हैं, जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static