बिहार विधानसभा चुनावः भारतीय सबलोग पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, यहां देखेें नाम

10/17/2020 5:15:42 PM

 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही हैं। इसी क्रम में आज भारतीय सबलोग पार्टी ने अपने 85 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

भारतीय सबलोग पार्टी कार्यालय पटना में शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। इस मौके पर उन्होंने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज की वर्तमान सरकार सभी तरह से फेल साबित हुई है। इस बार जनता इसका हिसाब लेगी। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय सब लोग पार्टी के प्रत्याशी चुनाव जीतते हैं तो आने वाले समय में एक बड़ा राजनीतिक आंदोलन शुरू होगा।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज जो राज्य केे सामने चुनौती है, उस चुनौती को सामने न रखकर लोग जातीय गोलबंदी में लगे हुए हैं। मुद्दे से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है और ये भटकाऊ निश्चित तौर से राज्य को राजनीतिक रूप से हानि पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकांश उम्मीदवार संघर्ष के साथी हैं। समता पार्टी से लेकर या विभिन्न दलों में जहां पैसे का खेल चल रहा था, वहां उनकी अपेक्षा हुई है और उन्हें टिकट से वंचित किया गया। वैसे साथी भारतीय सबलोग पार्टी के साथ संघर्ष के रास्ते पर चल रहे हैं। 

चुनाव को लेकर अरुण कुमार ने कहा कि हमें नहीं पता नतीजा क्या होगा लेकिन पूरी ताकत से हम लोग अवाम के बीच जा रहे हैं ताकि ये पता चल सके कि किस तरीके से पूंजी का खेल चल रहा है। शराब की किस तरह से खेती हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी दुकानें तो बंद हो गईं लेकिन सरकार के संरक्षण में पल रहे गिरोहों की दुकान बहुत तेजी से चल रही हैं। नग्न अवस्था में पैसे बांटे जा रहे हैं। इस तरह की अराजकता में चुनाव हो रहा है।

अंत में भारतीय सबलोग पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि हम चुनाव आयोग से मांग करेंगे कि जो ऑब्जर्वर रखे गए हैं, उन्हें कड़ी निगरानी करनी चाहिए। लोकतंत्र के महापर्व की सुचिता को बनाए रखना चाहिए, इससे गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ी जा सकती है।

Nitika