सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र राय एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार

Monday, Sep 01, 2025-10:09 AM (IST)

सिवान: सिवान ज़िले की पुलिस ने रविवार की देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। Bhagwanpur Hat Police और DIU Team की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र राय को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। धर्मेंद्र राय कई आपराधिक मामलों का वांछित था और भगवानपुरहाट थाना कांड संख्या 14/21 का मुख्य आरोपी है।

पुलिस पर की गोलीबारी – जवाब में चली गोलियां

31 अगस्त 2025 की रात करीब 01 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि Notorious Criminal धर्मेंद्र राय अपने गांव रामपुर (भगवानपुरहाट) में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस को देखते ही धर्मेंद्र राय ने Firing on Police शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और दो राउंड गोली चलाई, जिसमें एक गोली धर्मेंद्र राय के बाएं पैर में लग गई। गंभीर रूप से घायल अपराधी को तत्काल सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके से एक Desi Katta, दो जिंदा कारतूस, दो कट्टा के खोखा और एक पिस्टल का खोखा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र राय का लंबा Criminal Record है। वह हत्या, अवैध शराब कारोबार, हथियारबंदी और लूट जैसे मामलों में पहले भी जेल जा चुका है।

थाना कांड संख्या 152/18 – अवैध शराब और धोखाधड़ी

  • थाना कांड संख्या 30/18 – एक्साइज एक्ट
  • थाना कांड संख्या 14/21 – हत्या और Arms Act
  • थाना कांड संख्या 141/25 – कई गंभीर धाराएं
  • थाना कांड संख्या 283/25 – आपराधिक षड्यंत्र

इस ऑपरेशन में DIU टीम, भगवानपुरहाट थाना पुलिस, लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस और जीरादेई थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static