VIDEO: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा भागलपुर, सभी स्कूल हुए बंद, 11 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

1/2/2023 5:53:42 PM

भागलपुर: नए साल के आगमन के साथ ही भागलपुर में पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है, जिसकी वजह से तापमान में और गिरावट आ गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बर्फीली हवा चलने से कनकनी बढ़ गई है। लोग भी अपने घरों से देरी से निकल रहे हैं। वहीं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के आदेशानुसार जिले के सभी स्कूलों को तत्काल बंद कर दिया गया है। 
 

Content Writer

Ramanjot