बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता, 63 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

Monday, Sep 09, 2024-09:09 AM (IST)

बेतिया: बेतिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।दरअसल पुलिस ने बेतिया के गौनाहा थाना ने भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

इस मामले के संदर्भ में गौनाहा थाने में एक प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने बताया कि गौनाहा थानाध्यक्ष विनोद सिंह को  गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा का एक बड़ा खेप आने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन किया। टीम ने थानाध्यक्ष के नेतृतव  में त्वरित कार्रवाई करते हुए गौनाहा थाना के समीप स्थित शिव मंदिर के पास नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान  पुलिस ने शिव मंदिर के पास कार को पकड़ लिया। जिसमें प्लास्टिक के तीन बोरे में 63 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।गांजा तस्कर की पहचान अख्तर अली के रूप में हुई है जो कि पूर्वी चम्पारण का रहने वाला बताया जा रहा है। जब्त गांजा की कीमत 10 लाख के करीब आंकी जा रही है। 


 फिलहाल पुलिस ने  गांजा तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस इस धंधे में शामिल बाकी लोगों की छानबीन  में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static